Varanasi : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) वाराणसी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, नई नियुक्तियां और सदस्यता अभियान पर चर्चा

Shekhar pandey
वाराणसी। दिनाक 26 जुलाई, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) वाराणसी के पदाधिकारियों की जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एडवोकेट के चौकाघाट स्थित आवास पर जिला कार्यकारिणी की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे नई पदाधिकारियों के चयन के साथ ही जिला महासचिव अभिषेक जायसवाल, उत्तरी विधान सभा उपाध्यक्ष मकसूद आलम तथा कई वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पार्टी के मुखिया चिराग पासवान के निर्देशानुसार और प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान के मार्गदर्शन में सदस्यता अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोगों को जोड़कर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है।
पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है, पार्टी में सभी धर्म एवं जाति के लोगों का स्वागत है। बैठक में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष आयुष पांडे, जिला उपाध्यक्ष रिंपी सिंह, जिला उपाध्यक्ष व प्रवक्ता सौरभ श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष संतोष निगम, गिरजेश शर्मा, अमित कुमार मिश्रा जिला महासचिव, मनोज कुमार सिंहा जिला सचिव, मणि कुमार ब्लॉक अध्यक्ष, राकेश उपाध्याय शिवपुर विधानसभा अध्यक्ष, मुकेश गुप्ता उत्तरी विधानसभा अध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह दक्षिणी विधानसभा अध्यक्ष, हर्षित कुमार सिंह सेवापुरी विधानसभा अध्यक्ष, शशि कुमार सिंह रोहनिया विधानसभा अध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार काशी विद्यापीठ ब्लाक अध्यक्ष सहित बडी संख्या मे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



