उत्तर प्रदेशवाराणसी
Varanasi : भगवान विश्वकर्मा जयंती पर द्वारका नाथ फर्नीचर प्रतिष्ठान में पूजन समारोह

Shekhar pandey
वाराणसी। हरतीर्थ स्थित यमुना टॉकीज के सामने द्वारका नाथ फर्नीचर प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता रामजी शर्मा ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर अपने प्रतिष्ठान मे भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ राजेश गुप्ता उपाध्यक्ष वाराणसी महानगर कांग्रेस रहे। इस अवसर पर डॉ राजेश गुप्ता ने कहा कि आज भगवान विश्वकर्मा के जयंती के अवसर पर पुजन कार्यक्रम में शामिल हुआ। यह बहुत पुरानी प्रतिष्ठान है यहां पर कारपेंटर संबंधित सभी उचित मूल्य पर कार्य किए जाते हैं। पूजन कार्यक्रम मुख्य रूप से डॉक्टर राजेश गुप्ता, राम जी शर्मा, विशाल विश्वकर्मा, मनोज गौड, विकास विश्वकर्मा, अमन विश्वकर्मा, मुकेश शर्मा सहित अनेको लोग उपस्थित रहे।



