Varanasi : मिशन शक्ति , महिलाओं को न केवल सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना भी है : मोहित अग्रवाल

Shekhar pandey
वाराणसी, निष्पक्ष काशी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को सशक्त करने के उद्देश्य से आगामी शारदीय नवरात्रि-2025 में मिशन शक्ति 5.0 का शुभारम्भ किया गया है। इसी क्रम रविवार 21.सितंबर को पुलिस आयुक्त, मोहित अग्रवाल के निर्देशन में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु एक महिला बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिसे पुलिस आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय से प्रारम्भ होकर विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुलिस उपायुक्त कार्यालय, काशी जोन पर सम्पन्न हुई। इस रैली में महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण के साथ-साथ पीआरवी-112 भी सम्मिलित रही।


रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मसम्मान, सुरक्षा और स्वावलम्बन की भावना को जागृत करना, समाज में महिला सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश का प्रसार करना तथा मिशन शक्ति 5.0 के प्रति आमजन को जागरूक एवं प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि “मिशन शक्ति अभियान का मूल उद्देश्य महिलाओं को न केवल सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना भी है।” कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध राजेश कुमार सिंह सहित कमिश्नरेट वाराणसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।



