Varanasi : चौक पुलिस ने 05 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Shekhar pandey
वाराणसी, निष्पक्ष काशी । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी के आदेश के क्रम में अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी व सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के कुशल निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चौक के नेतृत्व में चौक पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20.सितंबर को चेकिंग के दौरान वांछित अभियुक्त रंजीत पुत्र राजेन्द्र पता CK 66/16 बेनिया बाग थाना चौक जनपद वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष को 05 लीटर कच्ची शराब के साथ बेनियाबाग कूडा खाना तिराहे के पास से गिरफ्तार कर धारा-60 आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम चौक थाना प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्र उ0नि0 संदीप कुमार सिंह उ0नि0 सौरभ शाही
का0 मनोज कुमार सिंह शामिल रहे ।



