उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : श्री गणपति अक्स फाउंडेशन ने नवरात्र में 11 कन्याओं का पूजन कर मां आदिशक्ति की आराधना की

Shekhar pandey

वाराणसी। श्री गणपति अक्स फाउंडेशन द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र में 11 कन्याओं की पुजन कर मां आदिशक्ति की उपासना की। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष ऋतु जैन में बताया कि संस्था द्वारा वर्ष की दोनों नवरात्रि में कन्या पूजन किया जाता है। आज 11 कन्याओ की विधिवत पूजन के बाद प्रसाद ग्रहण करवा कर सभी सदस्यों ने उन्हे विभिन्न मनभावन वस्तुएं श्रद्धानुसार  भेट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में माता रानी के बाल स्वरूपों प्रीशा, आरणा, कृषा, राध्वी, रूही, वैज्ञांशी, देवांशी, प्रेशा, सार्थक, देव के संग डांडिया खेला गया। उन्होने कहा कि संस्था द्वारा निस्वार्थ सेवा भाव से जागो और जगाओ की अलग जगाते हुए निरंतर एक कदम अपनी संस्कृति की ओर बढ़ती रहेगी और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों, महिलाओ के लिए निरंतर कार्यक्रम चलाती रहेगी।

Advertisements

कार्यक्रम मे संस्था की अध्यक्ष ऋतु जैन, हेमलता अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल, कविता जैन, संगीता जैन, शिल्पी जैन, रेनू बाजोरिया, अल्का महेश्वरी, कविता अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, अनीता लिल्हा, मनीषा अग्रवाल, नीलम पोद्दार, मधु भारद्वाज, दुर्गा झुंझनूवाला, अंजू अग्रवाल, किरन लिल्हा, बबीता पोद्दार, निधि अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, रमा कमानी, मीरा अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, रितू अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button