उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : यूपी रोलर फ्लोर मिलर्स एसोसिएशन का 62वां वार्षिक महासम्मेलन लखनऊ में संपन्न

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित गोल्फ सिटी के द सेंट्रम होटल में उत्तर प्रदेश के प्रमुख खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, रोलर फ्लोर मिल से जुड़े छह दशकों से अधिक पुराने और सतत रूप से सक्रिय संगठन यूपी रोलर फ्लोर मिलर्स एसोसिएशन के 62वें वार्षिक महासम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। इस वार्षिक महासम्मेलन में प्रदेश भर के विभिन्न जनपदों से 200 से अधिक रोलर फ्लोर मिल इकाइयों के स्वामी, अध्यक्ष एवं निदेशक सम्मिलित हुए। बैठक की शुरुआत पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय बृजेश पाठक तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमुख सचिव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण एवं वितरण माप विभाग एवं राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार रणवीर प्रसाद उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि बृजेश पाठक का स्वागत अध्यक्ष चर्मेंद्र जैन द्वारा अंगवस्त्रम व पुष्पगुक्ष भेंट कर तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज के द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया।

विशिष्ट अतिथि रणवीर प्रसाद का स्वागत संगठन के उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने अंगवस्त्रम देकर तथा उपाध्यक्ष सुरेश सिंघल ने स्मृति चिन्ह देकर किया गया। मुख्य अतिथि बृजेश पाठक ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश न केवल देश का सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक राज्य है, बल्कि खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में भी अग्रणी बनता जा रहा है। इस विकास में रोलर फ्लोर मिल उद्योग की भूमिका अत्यंत सराहनीय है जो प्रतिदिन लाखों टन गेहूं की प्रोसेसिंग करते हुए आटा, मैदा, सूजी जैसे उत्पादों का निर्माण कर रहा है और लाखों लोगों को रोजगार दे रहा है। यह उद्योग आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ और ‘समृद्ध किसान, समृद्ध प्रदेश की दिशा में एक मज़बूत आधारशिला है। हमारा लक्ष्य है कि हम मिलकर उत्तर प्रदेश को पूरे दक्षिण एशिया का खाद्य प्रसंस्करण हब बनाएं।वर्तमान अध्यक्ष धर्मेन्द्र जैन ने सभा में पधारे सभी सदस्यों का हार्दिक स्वागत किया तथा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के आगमन हेतु आभार प्रकट करते हुए सत्र 2024-25 के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान संगठन में किए गए कार्यों की भी जानकारी साझा की।

अंत में, उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग और समर्थन के लिए सभी सदस्यों का पुनः आभार व्यक्त किया।नव निर्वाचित अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के सबसे बड़े रोलर फ्लोर मिल संगठन उत्तर प्रदेश रोलर फ्लोर मिलर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष बनना, जो कि 60 वर्षों से अधिक पुराना एक प्रतिष्षित संगठन है, मेरे लिए अत्यंत गर्व की बात है। यह पहली बार है कि पूर्वांचल का कोई उहामी उत्तर प्रदेश रोलर मिलर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष नियुक्त हुआ है। आप सभी उहामी बंधुओं और संगठन के साथियों ने जिस प्रेम, स्नेह और विश्वास के साथ मुझे यह ज़िम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए में हृदय से आभारी हूँ। मैं आश्वस्त करता हूँ कि इस पद की गरिमा बनाए रखते हुए पूरी तन्मयता और प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करूंगा। एमएसएमई के अंतर्गत आने वाले इस रोलर फ्लोर मिल उद्योग में अब नवाचार की आवश्यकता है।

हमें इसे नए युग की आवश्यकताओं के अनुरूप अत्याधुनिक बनाना होगा। अपने तैयार उत्पादों की गुणवत्ता को और अधिक उत्कृष्ट बनाते हुए यह सुनिश्चित करना होगा कि आधुनिक भारत का उपभोक्ता आटा, मैदा, सुजी जैसे दैनिक खाद्य पदार्थों को सर्वोत्तम गुणवत्ता में, सरल और सुलभ रूप में प्राप्त कर सके। हमें अपने उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तैयार करना चाहिए, ताकि उत्तर प्रदेश में निर्मित पे उत्पाद न केवल देश के विभिन्न राज्यों में प्रतिस्पर्धात्मक रूप से उपलब्ध हों, बल्कि विदेशों में भी निर्यात किए जा सकें। यह परिवर्तन ही हमारे उद्योग को वैश्विक मंच पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। महासम्मेलन की बैठक में संगठन के पूर्व अध्यक्षों का संगठन के वर्तमान पदाधिकारियों द्वारा अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया एवं संगठन ने उनके बेहतरीन कार्यों हेतु उनका आभार प्रकट किया गया। इस महासम्मेलन में प्रमोद वैश्य, आकाश जालान, राम अवतार सिंघल, मनोज बजाज, संजय अग्रवाल, योगेंद्र विजय सिंह, विजय गुप्ता, सुमित सिंघल, अर्जुन अग्रवाल, श्याम सुंदर बजाज, चंदन साँवरिया, विभोर विजय सिंह, आयुष्मान बजाज, पियूष अग्रवाल, अंकित बुधिया, श्रेय अग्रवाल सहित अनेक उद्यमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button