Chandauli : ट्रेन से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले दो तस्करों को धीना पुलिस ने किया गिरफ्तार

Shekhar pandey
चन्दौली , निष्पक्ष काशी । पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखऱ,व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद थाना धीना के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबीर से प्राप्त सूचना पर दिनांक 28.09.2025 समय 15.30 बजे रेलवे स्टेशन धीना के बाहर पगदण्डी के रास्ते मोड़ पर शराब ले जाते समय दो अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया , जिसके कब्जे सें अंग्रेजी शराब कम्पनी आफिसर च्वाईस ओरिजनल विस्की मात्रा 180 ML की कुल 96 पाउच बरामद की गई ।
पकडे़ गये अभियुक्तों की पहचान.कयामुद्वीन पुत्र सरफुद्वीन निवासी बारो नया टोला वार्ड न0 1 थाना फुलवरिया जनपद बेगुसराय बिहार उम्र करीब 36 वर्ष व नितिश कुमार पुत्र राजेश निवासी बजराहा थाना धमदाहा जिला पूर्णिया बिहार उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर बिधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम धीना थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद का0 अमित सिंह का0 अजीत बिन्द शामिल रहे ।



