उत्तर प्रदेशवाराणसी

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पद्म विभूषण पं. छन्नूलाल मिश्रा के निधन पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, निष्पक्ष काशी । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पद्म विभूषण से अलंकृत विख्यात शास्त्रीय गायक पं. छन्नूलाल मिश्रा जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि पं. मिश्रा जी के निधन से वाराणसी ही नहीं बल्कि पूरे देश और विश्व की शास्त्रीय संगीत परंपरा को अपूरणीय क्षति पहुँची है।

उन्होंने अपने जीवन को संगीत साधना, संस्कृति संवर्धन और भारतीय परंपरा के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित किया। उनके गायन ने शास्त्रीय संगीत की विश्वभर में अनूठी पहचान बनाई। पुलिस आयुक्त ने कहा कि पं. मिश्रा जी वाराणसी की संस्कृति के प्रतीक और भारतीय संगीत की धरोहर थे। उनकी अमृतमयी आवाज़ और अद्वितीय प्रस्तुतियों ने ठुमरी, दादरा, भजन और शास्त्रीय गायन को नई ऊँचाई दी। उनका योगदान भावी पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button