Varanasi : सिगरा पुलिस ने अवैध असलहा व कारतूस के साथ दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Shekhar pandey
वाराणसी, निष्पक्ष काशी । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन व अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी, व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा धारा -3/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तगण दीपक राजभर पुत्र विनोद राजभर निवास के बारे में बताया कि मेरा मूल निवास ग्राम ओगनी पल्हना थाना देवगांव जिला आजमगढ़ व हाल पता पंजाबी बाग आदमपुर राववाली जालंधर (पंजाब) उम्र लगभग 22 वर्ष, साहिल पुत्र अजय शर्मा निवासी ग्राम बुलंदपुर पोस्ट पठानकोट थाना मकसुदा जनपद जालंधर (पंजाब) उम्र लगभग 20 वर्ष को अमूल डेरी मोड के आगे रेलवे फाटक के सामने पार्क में से दिनांक 02 अक्टूबर को गिरफ्तार कर सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिनांक 02.10.2025 को मुखबिर खास ने सूचना दिया कि अमूल डेयरी मोड़ के आगे रेलवे फाटक के सामने वाले पार्क के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति खड़े है, जिसने पास नाजायज असलहा है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए थाना सिगरा पुलिस टीम द्वारा बताए हुए स्थान पर पहुँच कर देखा तो दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े थे और पुलिस को देखकर पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किये कि पुलिस वालों ने एकबारगी दबिश देकर हिकमत अमली से घेर घारकर आवश्यक विधिक बल प्रयोग करते हुए पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्तियों में से नाम, पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा गया तो पकड़े गये व्यक्तियों ने सकपकाते हुए बताया कि हम लोग आप लोगों को देखकर डर गये थे, इसलिए भागने लगे कि आप लोगों के द्वारा पकड़ लिया गया। उक्त व्यक्तियों की जामा तलाशी ली गयी तो उनके पास से दो अवैध तमंचा व कारतूस व जामा तलाशी से 2150/-रू0 व दो मोबाइल फोन आईफोन व लावा कंपनी का बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम सिगरा थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार उ0नि0 मनोज कुमार उ0नि0 ओम प्रकाश उ0नि0 अवधेश कुमार ,आरक्षी गौरव कुमार ,अखिलेश प्रताप, दिलीप ,विकास ,आजाद शामिल रहे ।



