Varanasi : राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन, पूर्वांचल शाखा का वार्षिक निर्वाचन संपन्न

Shekhar pandey
वाराणसी। 05 अक्टूबर 2025 को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन, उत्तर प्रदेश की अंचल शाखा-पूर्वांचल का वार्षिक निर्वाचन संगठन कार्यालय “केशव सदन”, भिखारीपुर, वाराणसी में संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया केंद्र द्वारा नामित निर्वाचन अधिकारी इं. संदीप मौर्य एवं सह-निर्वाचन अधिकारी इं. डी.के. प्रजापति की देखरेख में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
अध्यक्ष – इं. नीरज बिंद (वाराणसी)
- उपाध्यक्ष – इं. राम सिंह (मिर्जापुर)
- सचिव – इं. शिवम चौधरी (गोरखपुर)
- संगठन सचिव – इं. शिवब्रत यादव (प्रयागराज)
- प्रचार सचिव – इं. ज्योति भास्कर सिन्हा (वाराणसी)
- वित्त सचिव – इं. अविनाश कुमार (प्रतापगढ़)
- लेखा निरीक्षक – इं. अरुण कुमार पांडे (मऊ)
निर्वाचन में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अंतर्गत आने वाले 21 जनपदों के कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया।
नवनिर्वाचित सचिव इं. शिवम चौधरी ने कहा कि संगठन दूषित कार्य संस्कृति को समाप्त करने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने प्रबंधन से आग्रह किया कि यदि निगम के आदेशों को तोड़-मरोड़ कर संगठन के सदस्यों का उत्पीड़न किया गया, तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से इसका प्रतिकार करेगा।
निर्वाचन के उपरांत आयोजित बैठक में पूर्वांचल कार्यकारिणी ने निजीकरण के विरुद्ध संघर्ष को और सशक्त करने का संकल्प लिया। साथ ही, अन्याय के विरुद्ध जन-जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।



