Varanasi : सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत वाराणसी पुलिस द्वारा भिन्न भिन्न स्थानों पर जन चौपाल का आयोजन

Shekhar pandey
वाराणसी, निष्पक्ष काशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के दृष्टिगत निर्धारित विभागीय कार्य योजना/कैलेण्डर के अनुसार कार्य कार्यक्रम सम्पादित करते हुए मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अनुसार ग्राम/वार्ड/न्याय पंचायत में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान भिन्न-भिन्न स्थानों पर जनचौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन तथा सशक्तीकरण हेतु जन जागरुकता कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से समझाते हुए , हेल्प लाइन नंबर 1090, 1098, 1076,1930, 100, 112, 102,181) उ0प्र0 शासन व उ०प्र० पुलिस के स्तर से संचालित समस्त योजनाओं एवं प्रबन्धों की विशेष जानकारी दी गई। मिशन शक्ति” (फेज-5.0) के द्वितीय चरण में कमिश्नरेट वाराणसी के 127 बीट पुलिस कर्मियों द्वारा ग्राम/वार्ड/न्याय पंचायत में 42 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 1394 महिलाओं/बालिकाओं को भारत सरकार द्वारा संचालित सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं व हेल्प लाइनों से सम्बन्धित जानकारी देते हुए महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा 1260 प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित कर जागरूक किया गया तथा महिलाओं/बालिकाओं द्वारा मौके पर 20 प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया गया जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए 07 के विरुद्ध धारा 126/135/170 बीएनएस की कार्यवाही करते हुए 02 अभियोग पंजीकृत किया गया।

कमिश्नरेट वाराणसी की एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा स्कूल, कालेज, पार्क, भीड-भाड़ वाले 116 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 1949 व्यक्तियों को चेक कर 588 व्यक्तियों को कठोर चेतवानी देते हुए 18 के विरूद्र धारा 126/135/170 बीएनएस एवं 08 के विरूद्ध धारा 129 बीएनएसएस की कार्यवाही करते हुए 05 अभियोग पंजीकृत कर 07 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा 110 स्थानों पर सघन चेकिंग करते हुए 1461 वाहनों को चेक कर 340 वाहनों का चालान किया गया 15 वाहनों से काली फिल्म हटवाई गयी, 06 वाहनों से हूटर, हटवाया गया, 02 वाहनों से बत्ती हटवाई गयी, 34 वाहनों पर लिखे शासकीय व जाति सूचक शब्द हटाये गये तथा 11 वाहनों को सीज किया गया। तथा 237 वाहन स्वामी को कठोर चेतावनी दी गयी।कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा 75 स्थानों पर गहनता से चेकिंग करते हुए 584 वाहनों को चेक कर 27 वाहनों का चालान कर 02 वाहनों को सीज किया गया।

मिशन शक्ति” (फेज -5.0) विशेष अभियान के अन्र्तगत दिनांक 06.10.2025 को प्रार्थी आशुतोष पुत्र कृष्णा पांडे लोहड़ी करछना प्रयागराज से बनारस अपने परिवार के साथ दर्शन पूजन करने आए थे जिसकी सूचना थाना दशाश्वमेध पर दी गई थाना स्थानीय की मिशन शक्ति टीम की महिला आरक्षी रितांशी सिंह तत्परता से सीसीटीवी की मदद से खोए हुए बच्चे स्वास्तिक उम्र करीब 3 वर्ष को खोज कर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया परिजनों द्वारा मिशन शक्ति टीम का एवं दशाश्वमेध पुलिस का आभार व्यक्त किया गया व भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

मिशन शक्ति” (फेज -5.0) विशेष अभियान के अन्र्तगत थाना कपसेठी पुलिस की मिशन शक्ति महिला पुलिस टीम द्वारा राधिका दुबे को सकुशल बरामद किया गया। श्रीमती राधिका दुबे जिसके संबंध में उसके पुत्र अर्पित दुबे पुत्र स्व० विद्या भूषण दुबे निवासी ग्राम दूबेपुर घोषिला कपसेठी वाराणसी द्वारा थाना कपसेठी पर घर से बिना बताये कही चले जाने के बाबत गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी। उक्त सूचना पर गुमशुदा महिला राधिका दूबे के शीघ्र सकुशल बरामदगी हेतु थाना कपसेठी पुलिस की मिशन शक्ति टीम द्वारा सेवापुरी रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद करते हुये परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया परिजनों द्वारा मिशन शक्ति टीम का एवं थाना कपसेठी पुलिस का आभार व्यक्त किया गया व भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।



