Varanasi : पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर एलजेपी (रामविलास) कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Shekhar pandey
वाराणसी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के वाराणसी जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जननायक पद्म विभूषण पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पांचवीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि रामविलास पासवान भारतीय राजनीति में एक ध्रुव तारा तथा गरीबों के मसीहा के रूप में जाने जाते थे।
उन्हें श्रृद्धाजली अर्पित कर उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष रिंपी सिंह, महानगर अध्यक्ष आयुष पांडे, संतोष कुमार निगम, विनय कुमार सिंह, ग्रिजेश शर्मा, यशवंत यादव, अनिल जायसवाल, आशीष कुमार यादव, प्रियंका देवी, रमेश गौड, सनी सोनकर, महगी मौर्या, बबलू शर्मा, मनोज यादव, मदन पहलवान, लल्ला यादव, गोलू सोनकर, रामबली सोनकर आदि कार्यकर्तागण उपस्थित थे



