उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lucknow : देवा टाईटिल लखनऊ के सिद्दि‌की को व मसल वाराणसी के अग्रहरि को किया गया सम्मानित

लखनऊ, निष्पक्ष काशी । जिला बाराबंकी मे बुधवार 9 अक्टूबर के लगे कार्तिक मास मे पूरे महीने चलने वाले विश्व प्रसिद्ध “देवा शरीफ” मेला में देवा प्रेक्षागृह मे ‘बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता’ का आयोजन हुआ, जिसमे राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक पी. के. बनर्जी व काशी नाथ सिंह व उत्तर प्रदेश के महासचिव अमित पुजारी राय और उनकी टीम थे। उक्त अवसर पर बाराबंकी, रामनगर की महारानी मृणालिनी सिंह व जिला जज साहिबा बाराबंकी, प्रतिभा श्रीवास्तव व अपर जिला साहब कृष्णा चंद्रा व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बाराबंकी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिन्हे देवा मंच पर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

Advertisements

उक्त मेला मे देवा ग्रुप के संयोजक अंकित चौधरी व आयोजक सचिव असद साजिव उपस्थित थे। देवा टाईटिल खिलाड़ी सिद्दीकी, लखनऊ को व मसल मै वाराणसी के आदर्श अग्रहरि को व वेस्ट प्रोग्रेसिव मऊ के कुरेशी को दिया गया। अन्त मे मेला के आयोजक सचिव असद साजिद और राष्ट्रीय निर्णाय काशीनाथ सिंह ने धन्यवाद देकर देवा मेला बाडी बिल्डिंग का समापन किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button