Varanasi : महमूरगंज में मॉम हेल्थ केयर प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का शुभारंभ

Shekhar pandey
वाराणसी। अत्याधुनिक जीवन शैली के अपनाने एवं दूषित खानपान के कारण नयी नयी बीमारियां हर उम्र के व्यक्तियों को अपनी गिरफ्त में लें रहीं है। बच्चों एवं बड़ो में जंक फ़ूड के अंधाधुंध सेवन से मोटापा, शुगर एवं ह्रदय रोगों तेजी से बढ़ रहें हैं। जिससे बचने के लिये प्राकृतिक जीवन शैली अपना कर एवं प्राकृतिक चिकित्सा अपना कर स्वस्थ जीवन व्यतीत किया जा सकता है। यह बातें काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल ‘हरे कृष्ण ज्वेलर्स’ नें महमूरगंज स्थित मॉम हेल्थ केयर के उद्धघाटन के अवसर पर कही।
उन्होंने फीता काटकर प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मनोज चौधरी नें बताया कि मॉम हेल्थ केयर में पीठ दर्द, स्लिप डिस्क घुटनों का दर्द बीपी एवं ह्रदय रोग सहित अन्य प्रकार के सभी रोगों में शुरुआती लक्षण मिलते ही नियमित थेरेपी करवाने से समस्त बीमारियों की समस्या से सुरक्षा और लाभ मिलता है। मॉम हेल्थ केयर पूरे भारत में मुफ्त थेरेपी सेंटर चल रहा है। किसी भी बीमारी से ग्रस्त व्यक्तियों को 40 मिनट की यह थेरेपी एक उच्च तकनीकी मशीन के माध्यम से संयुक्त लाभ प्रदान करती है। फ्री डेमो थेरेपी करवाने हेतु बड़ी संख्या में मरीज उपस्थित रहें। इस अवसर पर मॉम हेल्थ केयर सेंटर के मार्केटिंग निदेशक सूरज यादब मौजूद रहें।



