उत्तर प्रदेशजौनपुर

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत छात्राओं को वितरित हुए टैबलेट

Shekhar pandey

Advertisements

जौनपुर। डोभी क्षेत्र स्थित मनियारेपुर गांव, चंदवक विद्यावती महिला महाविद्यालय में 17 छात्राओं को मुक्त टेबलेट वितरित किए गए। यह वितरण उत्तर प्रदेश सरकार के स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक साधना पांडे ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केराकत के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी द्वारा छात्राओं को टैबलेट प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ शरद कुमार पांडेय ने किया। संरक्षक डॉ सुनील पांडे ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें राष्ट्र सेवा कर परिवार का नाम रोशन करने की सलाह दी गई।

उन्होंने बताया कि यह टैबलेट उत्तर प्रदेश सरकार की मुक्त टैबलेट योजना का हिस्सा है जिसका उद्देश्य मेधावी छात्रों को डिजिटल उपकरणों से सशक्त बनाना है। सरकार ने शैक्षणिक उपयोग के लिए टैबलेट को अधिक उपयोगी मानते हुए वर्ष 2025 में वितरित करने का निर्णय लिया है। इस मौके पर फार्मेसी के मेधावी छात्रों को भी उत्कृष्ट पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, राम भुवन सिंह, विनोद सिंह, प्रधान चंद्रिका यादव, पंकज सिंह, आरवीएम इंटर कॉलेज प्रबंधक मीरा सिंह, प्रधानाचार्य डॉ विवेक दुबे, नोडल अधिकारी डॉ सुनीता सिंह, अध्यापक आभा पांडे, तनु सिंह, दीपक सिंह, रामनाथ चौरसिया, गायत्री शक्तिपीठ जिला समन्वयक जौनपुर के शरद चौबे सहित अनेको गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button