Varanasi : देव दीपावली पर वीर शहीदों को नमन, महानगर उद्योग व्यापार समिति (युवा मंच) ने दी श्रद्धांजलि

Shekhar Pandey
वाराणसी। देव दीपावली के पावन पर्व पर महानगर उद्योग व्यापार समिति (युवा मंच) के तत्वावधान में मलदहिया स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर वीर सपूतों को नमन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर महामंत्री अशोक जायसवाल, अध्यक्ष सुजीत गुप्ता, महामंत्री देवांश मनीष चौबे, कोषाध्यक्ष मोहित अग्रहरि, गौरव जायसवाल, ज्ञानू गुप्ता, मोहित गुप्ता, सत्य प्रकाश सराफ, आनंद अग्रहरि, गुलशन कनौजिया, पंकज वर्मा (मीडिया प्रभारी), हिमांशु सिंह, रवि वर्मा और मनोज सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी ने दीप प्रज्वलित कर शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्र की अखंडता व एकता की रक्षा का संकल्प लिया।



