उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : श्रीराणी सती दादी मंदिर महोत्सव: मेंहदी उत्सव, डांडिया नृत्य और प्रभातफेरी के साथ कलश व निशान यात्रा का 11वां दिन सम्पन्न

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। श्रीराणी सती दादी मंदिर के महोत्सव पर चल रहे 13 दिवसीय कलश व निशान यात्रा के 11वें दिन वरुण शाखा की शैली तुलस्यान, पूजा बंसल, मारवाड़ी समाज से मधु तुलस्यान, किरण तुलस्यान, बीना अग्रवाल, सरोज तुलस्यान, सुनीता जिंदल, संजू अग्रवाल, नीलम पोद्दार, शिवानी अग्रवाल, सुरुचि अग्रवाल, निधि जालान, अनीता तुलस्यान, नीता झुनझुनवाला सहीत अनेकों भक्त महिलाओं ने नाचते-गाते, झूमते हुए रच-रच कर दादी के हाथों में मेंहदी लगाई व मेंहदी उत्सव मनाया। एक दूसरे के हाथों में भी मेहंदी लगाकर मंगल गीत गाए।

वह डांडिया नृत्य की इसके पूर्व संस्था के भक्तों ने निशान व कलश की पूजन अर्चन की। तत्पश्चात प्रभातफेरी निकली जो मैदागिन कवीर चौरा होते हुए रामकटोरा स्थित धाम मंदिर पहुंची जहां भक्तों ने दादी के चरणों में निशान और कलश अर्पण की दादी की आरती मंदिर के पुजारी आनंद ने उत्तारी, दादी को भोग लगा, भक्तों में वितरण हुआ। महामंत्री निधि देव अग्रवाल ने सामूहिक दादी चालीसा का पाठ किया। संयोजन संस्था अध्यक्ष रमेश कुमार चौधरी, मंत्री निधि देव अग्रवाल, सुरेश तुलस्यान, रवि बुबना, शरद शाह, शंकर तोदी, राजकुमार अग्रवाल, कौशल शर्मा, आलोक मोदी, जगदीश झुनझुनवाला, पुरुषोत्तम सराफ, आनंद तुलस्यान, महेश टेकडीवाल, विश्वनाथ अग्रवाल आदि लोग थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button