उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का 25वां स्थापना दिवस वाराणसी में धूमधाम से संपन्न

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का 25वां स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार को वाराणसी जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में चौकाघाट स्थित पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में जिस प्रकार से एनडीए गठबंधन ने बहुमत हासिल की उसमें लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का महत्वपूर्ण भूमिका देखने को मिला।

आगामी 2027 मे उत्तर प्रदेशके चुनाव में भी एनडीए गठबंधन भारी बहुमत से सरकारबनाने जा रही है।महानगर अध्यक्ष आयुष पांडे ने कहा की वाराणसी में जिलाध्यक्ष मनोज सिंह के नेतृत्व में निरंतर सदस्यता अभियान चलाई जा रही है जिसमें बहुत बड़ी संख्या में लोग तेजी से जुड़े रहे है।

कार्यक्रम में दर्जनों नए सदस्यों को पार्टी में जोड़कर उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष रिंपी सिंह, महानगर अध्यक्ष आयुष पांडे,  जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता, सौरभ श्रीवास्तव, जिला प्रधान महासचिव रीतेश पासी, हितेश सोनकर, संतोष निगम, विनय कुमार सिंह, यशवंत यादव, आशीष यादव, रोहित विश्वकर्मा, प्रियंका देवी, राहुल राज,अरविंद तिवारी, राकेश उपाध्याय, मनोज सिन्हा, ग्रिजेश शर्मा, अनिल जायसवाल, रमेश गौड, शुभम पाराशर, रेखा देवी आदि सैकड़ो कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button