Varanasi : विजय शंकर मेहता अध्यक्ष, बैजनाथ सिंह महासचिव निर्विरोध निर्वाचित

Shekhar pandey
वाराणसी जिला कैरम एसोसिएशन का पंचवर्षीय चुनाव सम्पन्न
वाराणसी, 21 दिसंबर। वाराणसी जिला कैरम एसोसिएशन का पंचवर्षीय आम चुनाव रविवार को इंग्लिशियालाइन स्थित एसोसिएशन कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट भूपेंद्र प्रताप नारायण सिंह की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष, महासचिव सहित 15 सदस्यीय कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।
चुनाव परिणाम के अनुसार श्री विजय शंकर मेहता को अध्यक्ष, श्री बैजनाथ सिंह को महासचिव तथा श्री रमेश कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर श्री अशोक कुमार पांडे तथा लेखा परीक्षक के रूप में श्री अशोक कुमार सिंह चुने गए।
इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सर्वश्री अश्विनी चक्रवाल, रवि आर्या, अभिषेक विश्वकर्मा, सुमन गिनोडिया, संदीप यादव, मोहम्मद अजमल, रेणुका राय, श्री प्रसाद सोनी, जमुनाधर गुप्ता एवं विनोद यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवगठित कार्यकारिणी का कार्यकाल अगले पांच वर्षों तक अर्थात वर्ष 2030 तक रहेगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए महासचिव बैजनाथ सिंह ने बताया कि नियत कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराई गई। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में निर्वाचन अधिकारी को सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए धन्यवाद दिया गया।
बैठक में जनपद में कैरम खेल को और अधिक लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से स्कूली स्तर एवं जिला स्तर पर अधिक से अधिक प्रतियोगिताएं आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया।



