Varanasi : एनजीओ गूटगार्डियन्स ने थाना सारनाथ परिसर में “एडशेल्टर” परियोजना का किया शुभारंभ

Shekhar Pandey
वाराणसी। एनजीओ गूटगार्डियन्स ने सारनाथ पुलिस एवं साइबर सेल वाराणसी के सहयोग से थाना परिसर में “एडशेल्टर” परियोजना की शुभारंभ की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसीपी विदुष सक्सेना, साइबर सेल, थाना सारनाथ एवं विशिष्ट अतिथि मंहत मुकेश मिश्रा भैरवनाथ मंदिर ने थाना परिसर में पहले एडसेक्टर के लोकार्पण किया। संस्था के गौरव राय ने बताया कि यह पहल दीवारों पर लगाए जाने वाले विज्ञापन संरचनाओं को इस प्रकार डिज़ाइन करके बनाई गई है कि वे सर्द रातों में आवारा कुत्तों के लिए सुरक्षित आश्रय लेकर बैठ और सो सकें। एडसेक्टर का उद्देश्य शहर को आवारा पशुओं के लिए अधिक मानवीय बनाना, कम लागत वाले व्यावहारिक माडल तैयार कर वाराणसी के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर तथा आगे अन्य शहरों में भी दोहराया जा सकता है।
इस मौके पर एसीपी विदुष सक्सेना ने गूटगार्डियन्स की इस पहल की सराहना की और नागरिकों, संस्थानों तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की कि वे भी आगे आकर आवारा पशुओं की सुरक्षा के लिए ऐसे मानवीय अभियानों का समर्थन करें।महंत मुकेश मिश्रा अभियान को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्व को निराश्रित और मूक पशुओं की देखभाल से जोड़ना संवेदनशील और सभ्य समाज की पहचान है। इस अवसर पर मुख्य रूप से गौरव राय हर्ष गुप्ता, प्रज्वल पांडे, कस्तूभ तिवारी, विनायक अग्रवाल, शिवेश बरनवाल, शिवानी, शुभम गुप्ता, यशस्वी यादव आदि सदस्य गण उपस्थित थे।



