Varanasi : हरिश्चंद्र घाट पर मशाननाथ बाबा के दर्शन करने पहुंचे योगी युवा वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अनुराग सिंह, संगठन को मजबूत करने का किया आह्वान

वाराणसी। हरिश्चंद्र घाट स्थित मशाननाथ बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे योगी युवा वाहिनी के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अनुराग सिंह ने संगठन के संस्थापक सहित प्रदेश, जिला एवं ग्राम स्तर के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. अनुराग सिंह ने कहा कि *“धर्म है तो देश है, क्योंकि धर्म ही हमें कर्तव्यनिष्ठा, नैतिकता, सहिष्णुता, सत्य, न्याय, करुणा और अनुशासन का मार्ग दिखाता है। धर्म के बिना देश केवल भूमि मात्र रह जाता है। धर्म ही व्यक्ति को समाज से जोड़कर जिम्मेदार नागरिक बनाता है और नागरिकों के माध्यम से राष्ट्र का निर्माण करता है।”*
उन्होंने योगी युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक नए सदस्यों को संगठन से जोड़ें तथा रिक्त पदों को भरकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं।
डॉ. सिंह ने कहा कि योगी जी की इस सेना का एक सिपाही बनकर सभी को धर्म, देश और मानवता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने गौ सेवा, मानव सेवा, जीव सेवा एवं सनातन सेवा में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने पर बल देते हुए कहा कि इससे आने वाली पीढ़ी को आतंकवाद एवं सामाजिक कुरीतियों से मुक्त, सुरक्षित और सुसंस्कारित भविष्य मिल सकेगा।
इस अवसर पर संस्कार सिंह, तुषार सोनकर, ऋतिक साहू, श्रेयांश तिवारी, गौरव यादव, यश शुक्ला, सनी चौधरी, आयुष दादा, हिमांशु गुप्ता, आलोक सोनकर, विशाल चौधरी, मंगल चौधरी, विष्णु चौधरी एवं बलदाऊ ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



