उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर पुलिस आयुक्त ने किया रिजर्व पुलिस का किया औचक निरीक्षण

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा

Advertisements

Shekhar Pandey

वाराणसी 8 जनवरी । आगामी गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर पुलिस आयुक्त द्वारा पुलिस लाइन का निरीक्षण/भ्रमण कर समस्त व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई तथा कार्यक्रम को समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों के बैरकों का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता, रहन-सहन, मूलभूत सुविधाओं, कूड़ा निस्तारण एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही पुलिस कर्मियों के आवासों का निरीक्षण कर छज्जा, बारजा, छत एवं दीवारों सहित संपूर्ण परिसर की नियमित एवं प्रभावी साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखते हुए पुलिस लाइन परिसर में बिना अनुमति बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध, पहचान सत्यापन, आगंतुक रजिस्टर के संधारण एवं सतत निगरानी के निर्देश जारी किए गए। इसके अतिरिक्त नगर निगम, विद्युत विभाग एवं जलकल विभाग से समन्वय स्थापित कर लंबित मरम्मत, विद्युत, जलापूर्ति एवं स्वच्छता से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने तथा निर्माण कार्यों में गंदगी न फैलाने, सुरक्षा मानकों का पालन करने और गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करने हेतु सख्त निर्देश प्रदान किए गए । इस दौरान दौरान पुलिस उपायुक्त लाइन प्रमोद कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन डॉ0 ईशान सोनी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button