उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : बाबा विश्वनाथ के बेलपत्र व मंदिर के टीके से सजा शिव बारात का निमंत्रण वितरित

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। वाराणसी विगत साढ़े चार दशकों से काशी में सामाजिक संस्था शिव बारात समिति के बैनर तले निकाली जा रही विश्व की प्रथम शिव बारात का बाबा का प्रिय बेलपत्र और बाबा विश्वनाथ के मंदिर के टीका से निमंत्रण पत्र संस्था के कोषाध्यक्ष महेश चंद महेश्वरी द्वारा लोगों में बांटकर बारात में शामिल होने का निवेदन किया जा रहा है।

इस दौरान पर महेश चंद माहेश्वरी ने बताया कि बाबा विश्वनाथ के शादी के वर्षगांठ को अविस्मरणीय बनाने के लिए महाशिवरात्रि पर हम सभी काशीवासी शिव बारात निकाल कर अपने आराध्य के शादी के वर्षगांठ को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इस विशेष दिन के लिए बाबा का प्रिय बेलपत्र और बाबा विश्वनाथ के मंदिर के टीका से सजा निमंत्रण पत्र आ गया है, आज से ही शिव बारात के तैयारी में सभी लोग लग जाइए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष का शिव बारात की थीम है “टेंशन में है हर आदमी, थोड़ा गुन गुनाओ यारों।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button