Varanasi : बजट चर्चा: व्यापार मंडल ने बजट को बताया संतुलित, मिले-जुले रहे विचार

Shekhar Pandey
वाराणसी। वाराणसी व्यापार मंडल द्वारा होटल आर.के. ग्रैंड में बजट पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बजट को लेकर व्यापारियों और विशेषज्ञों के विचार सामने आए।
व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने बजट को सभी वर्गों के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारियों को सेल्फ असेसमेंट और जेल संबंधी प्रावधानों से राहत मिली है तथा एमएसएमई को बढ़ावा दिया गया है।

सीए मुदूत ने आयकर रिटर्न की तारीख बढ़ने और कर छूट को आम लोगों के लिए लाभकारी बताया।
एडवोकेट शशांक शेखर ने बजट को अंतरराष्ट्रीय सोच पर आधारित और दूरगामी परिणाम देने वाला बताया।
वहीं संजय गुप्ता ने कहा कि बजट में व्यापारियों के लिए कोई ठोस लाभ नहीं है।
मनीष ने पर्यटन से जुड़ी नई गाड़ियों को व्यापार के लिए लाभकारी बताया।
चर्चा के दौरान बजट को 5, 8 और 10 अंक दिए गए। सभी ने ‘लोकल से वोकल’ को मजबूत करने के लिए आगे और सुधार की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम में अजीत सिंह बग्गा, सुनील चौरसिया, शाहिद कुरेशी, जितेंद्र वर्मा, एस.एस. बहल, जयप्रकाश गुप्ता, संतोष सिंह, अरविंद जायसवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी व अधिवक्ता उपस्थित रहे।



