उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शहर में पैदल गश्त कर यातायात व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को शहर क्षेत्र में व्यापक भ्रमण एवं पैदल गश्त कर यातायात, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। यह गश्त अंध्रापुल से मरी माई तिराहा, सिगरा चौराहा, रथयात्रा, गुरुबाग होते हुए लंका तक तथा रविदास गेट से मालवीय चौराहा होते हुए ट्रॉमा सेंटर तिराहा तक की गई।

पैदल गश्त के दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने वालों, बिना नंबर प्लेट के वाहनों तथा गलत बारकोड/रूट पर संचालित ई-रिक्शा एवं ऑटो के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अभियान के अंतर्गत अब तक 974 वाहनों का चालान किया गया, 15 वाहन सीज किए गए तथा बिना नंबर प्लेट वाले 58 वाहनों पर कार्रवाई की गई। वहीं, गलत रूट पर संचालित 45 ई-रिक्शा/ऑटो सीज किए गए और 404 के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।

इसके अलावा, अतिक्रमण के विरुद्ध 19 अभियोग पंजीकृत कर शहर के 209 स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि 1 जनवरी 2026 से अब तक 30 गुमशुदा व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी भी सुनिश्चित की गई है।

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने, सड़क व फुटपाथों पर अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान चलाने, कलर्ड पार्किंग व्यवस्था को सख्ती से लागू कराने तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित पैदल गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button