उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : कृष्ण कुमार चौहान ने असहाय महिलाओं में साड़ी वितरित कर मनाया जन्मदिन

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। तहसील पिंडरा के पूर्व सहायक सचिव प्रशासन एवं अगामी चुनाव मे ग्राम बिंदा से भावी प्रधान पद प्रत्याशी समाजसेवी कृष्ण कुमार चौहान एडवोकेट ने अपना 36वां जन्मदिन रविवार को अहसाय व जरूरतमंद महिलाओ में साड़ी वितरण कर मनाया। इस मौके पर समाजसेवी कृष्ण कुमार चौहान ने बताया कि मेरे द्बारा जनहित और सामाजिक हित के कार्य निरंतर किए जाते हैं।

जन्मदिन के मौके पर मैं असहाय, कमजोर वर्ग की सैकडों महिलाओं के बीच उन्हें साड़ी भेंटकर मनाया। इन सभी नारी शक्तियों ने मुझे आशीर्वाद अपना आशीष प्रदान किया। उन्होने सभी से निवेदन है कि वह भी अपने जन्मदिन पर ऐसे ही सेवा कार्य कर समाज हित का सेवाकार्य कर लोगों को प्रेरणा प्रदान करें। साड़ी वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी कृष्ण कुमार चौहान, समाजसेवी राजकुमार गुप्ता राजू, अभिषेक अग्रहरी, किशन जयसवाल, रमेश विश्वकर्मा आदि समाजसेवी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button