उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : ध्वस्तीकरण अभियान के चलते दालमंडी में मीडिया की एंट्री पर रोक

निष्पक्ष काशी

Advertisements

वाराणसी। दालमंडी इलाके में सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत चल रहे ध्वस्तीकरण अभियान के बीच प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। लगातार भवन गिराए जाने और भारी मशीनों के उपयोग को देखते हुए मीडिया कर्मियों की मौके पर मौजूदगी पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

प्रशासन का कहना है कि ध्वस्तीकरण कार्य के दौरान आसपास की इमारतों पर असर पड़ने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेज़ गति से जारी है और प्रतिदिन कई भवनों को ध्वस्त किया जा रहा है। कार्यस्थल पर भीड़ और अनावश्यक आवाजाही से न केवल निर्माण प्रक्रिया बाधित हो सकती है, बल्कि जान-माल का खतरा भी बढ़ सकता है। इन्हीं कारणों से मीडिया की एंट्री को अस्थायी रूप से सीमित किया गया है।

हालांकि प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि ध्वस्तीकरण से जुड़ी सभी अहम जानकारियां मीडिया को नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्य की प्रगति और प्रशासनिक कार्रवाई से संबंधित सूचनाएं आधिकारिक रूप से साझा की जाएंगी, ताकि सूचना प्रवाह बना रहे।

पुलिस प्रशासन ने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और ध्वस्तीकरण स्थल से दूरी बनाए रखते हुए प्रशासन को सहयोग दें, जिससे कार्य शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से पूरा किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button