उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : शंकराचार्य प्रकरण के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी, वाराणसी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित विस्तृत ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया। ज्ञापन में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती एवं उनके शिष्यों के ऊपर सरकार द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज किए जाने का कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए शंख बजाकर जिला मुख्यालय तक गए और संत समाज के सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 एवं 26 प्रत्येक नागरिक तथा धार्मिक संप्रदायों को अपने धार्मिक आचरण और प्रबंधन की स्वतंत्रता प्रदान करते हैं। ऐसे में सनातन परंपरा के सर्वोच्च आध्यात्मिक पद शंकराचार्य की मर्यादा के साथ यदि इस प्रकार का व्यवहार होता है, तो यह सीधे-सीधे संवैधानिक भावना के विपरीत है और सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

पूरा घटनाक्रम प्रथम दृष्टया योजनाबद्ध प्रतीत होता है। जिस प्रकार पहले अपमानजनक व्यवहार हुआ और उसके बाद गंभीर आरोपों के तहत एफआईआर दर्ज की गई, उससे यह आशंका प्रबल होती है कि संत समाज की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने और उन्हें अनावश्यक विवादों में घसीटने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी इसे दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई मानते हुए कड़े शब्दों में इसकी निंदा करती है। कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री से मांग करती है कि पूरे प्रकरण की जांच किसी सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से कराई जाए, ताकि सत्य देश और समाज के सामने आ सके। साथ ही जिन व्यक्तियों द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है, उनकी पृष्ठभूमि की भी निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में कहीं भी षड्यंत्र, दुर्भावना या सत्ता के दुरुपयोग के प्रमाण मिलते हैं, तो दोषियों के विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आरोपों की निष्पक्ष जांच होना उतना ही आवश्यक है, ताकि सत्य स्थापित हो और किसी भी निर्दोष व्यक्ति या संत समाज की प्रतिष्ठा पर अनावश्यक आंच न आए। कानून का शासन सर्वोपरि है, परंतु कानून के नाम पर किसी संत या धार्मिक परंपरा का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता।

यदि संत समाज के सम्मान की रक्षा सुनिश्चित नहीं की गई और निष्पक्ष जांच शीघ्र प्रारंभ नहीं हुई, तो कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध आंदोलन चलाने को बाध्य होगी। कांग्रेस कार्यकर्ता इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक पूरी ताकत से उठाएंगे और जन-जन तक सच्चाई पहुंचाने का काम करेंगे कांग्रेस पार्टी सदैव संविधान, धार्मिक स्वतंत्रता और संत परंपरा के सम्मान के पक्ष में खड़ी रही है और आगे भी मजबूती से खड़ी रहेगी। किसी भी कीमत पर सनातन परंपरा की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उक्त अवसर पर राघवेंद्र चौबे, फसाहत हुसैन, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, सतनाम सिंह, विनोद सिंह, अशोक सिंह, गिरीश पाण्डेय, वकील अंसारी, मनीष मोरोलिया, ओमप्रकाश ओझा, राजू राम, हसन मेहदी कब्बन, राजेश त्रिपाठी, संतोष चौरसिया, प्रमोद वर्मा, हाजी इस्लाम, नरसिंह दास, संजय चौबे, आशिष केशरी, लक्ष्मी यादव, मनोज चौबे, पुलक त्रिपाठी, विनय जायसवाल, गोपाल पटेल, इमरान समेत सैकड़ों लोग उपस्थितरहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button