उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : कम्पनी बाग से 200 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, 13,080 रुपये बरामद

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। कमिश्नरेट पुलिस के अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध गांजा की बिक्री करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 200 ग्राम गांजा और बिक्री से प्राप्त 13,080 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम कम्पनी बाग स्थित विसर्जन कुंड के पास पहुंची, जहां संदिग्ध युवक पत्थर की बेंच पर बैठकर झोले में रखा गांजा बेच रहा था। पुलिस को अपनी ओर आते देख वह घबराने लगा, जिस पर टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके से पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आशुतोष सिंह (21) पुत्र रक्षपाल सिंह, निवासी कीर्तपुर थाना बासडी कचहरी जनपद बलिया के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 50/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी काल भैरव उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय सहित कोतवाली थाना के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button