Varanasi : रोहनिया थाने के नए भवन का शिलान्यास, 10 करोड़ से बनेगा आधुनिक परिसर

Shekhar Pandey
वाराणसी। मोहित अग्रवाल और रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने संयुक्त रूप से थाना रोहनिया के नए भवन निर्माण का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। जर्जर हो चुके पुराने भवन को ध्वस्त कर लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक जी+2 मॉडल पर नया थाना भवन और एसीपी कार्यालय बनाया जाएगा, जिसे आठ माह में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

नए भवन में महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, जन शिकायत कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, आधुनिक अभिलेख कक्ष, डिजिटल कार्य प्रणाली, आगंतुकों के लिए सुविधाजनक प्रतीक्षालय तथा कैफेटेरिया की व्यवस्था होगी। इसका उद्देश्य पुलिस-जन संवाद को अधिक पारदर्शी और जन-अनुकूल बनाना है।

कमिश्नरेट में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के तहत फूलपुर, लालपुर-पांडेयपुर, शिवपुर, बड़ागांव और मिर्जामुराद में बन रहे पांच नए थानों का निर्माण 50 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है। इसके अलावा पुलिस लाइन में 196 टाइप-2 और 96 टाइप-1 आवास भी बनाए जा रहे हैं, जिससे पुलिसकर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधा मिल सकेगी।



