Varanasi : स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन में 6 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Shekhar Pandey
वाराणसी। काशी की पावन धरा पर सोनार समाज की राष्ट्रीय संस्था “स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान, वाराणसी” द्वारा रविवार को नाटी इमली स्थित गणेश मंडपम् लाॅन में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। चंदौली निवासिनी एक कन्या का शनिवार की देर रात दीनदयाल नगर में दुर्घटना होने से घायल हो गई उन्हें बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। परिणाम स्वरूप स्वजातीय 6 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। रविवार को मैदागिन स्थित उन्नति रेजिडेंसी से सभी 6 दूल्हों का “सामूहिक बारात” प्रारंभ होकर मध्यमेश्वर, दारानगर, डीएवी कालेज, आदर्श इंटर कॉलेज, ईश्वरगंगी होते हुए नाटी इमली स्थित गणेश मंडपम् लाॅन गई, जहां सभी कन्या पक्ष के परिवार की महिलाओं द्वारा परछन के बाद लाॅन के प्रांगण में सुसज्जित भव्य मंच पर सभी जोड़ों का जयमाल कराया गया।

अतिथियों व समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा वर-वधू को आशीर्वाद देने के उपरान्त सभी जोड़ों का एक विवाह मंडप में वैदिक रीति रिवाज से परिणय संस्कार कराया गया। सभी जोड़ों को शुभाशीर्वाद के साथ नव वैवाहिक जीवन में उपयोगी आवश्यक सामान संस्थान एवं समाज के द्वारा समान रूप से प्रदान किया गया जिसमें मुख्य रूप से आलमारी, पलंग, सिंगारदान, रजाई, गद्दा, तकिया, चादर, खोली, 111 बर्तन का सेट, सोने की नथिया, चांदी के पायल व बिछिया, सीलिंग फैन, मिक्सी, कुकर इडली स्टैंड, कैसरोल, आयरन प्रेस साहित्य पहुर के लड्डू वगैरा भी वर तथा कन्या पक्ष को दिए गए। प्रारंभ में स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष घनश्याम सेठ बच्चा के नेतृत्व में बारात सकुशल गणेश मंडपम् पहुंचाया।

रास्ते में क्षत्रिय स्वर्णकार युवक व महिला समाज की ओर से दारानगर में, नन्दलाल सेठ, अनिल सेठ, सुनील सेठ चोलापुर की ओर से रूद्रा अपार्टमेंट के गेट पर, ओम प्रकाश गुप्ता व बबीता गुप्ता की ओर से विराट विला गेट पर शरबत, पेयजल एवं कोल्ड ड्रिंक से बारातियों का स्वागत किया गया। रास्ते में दर्जनों स्थानों पर बारात पर पुष्प वर्षा भी किया गया। सम्मेलन में समाज की अग्रणी संस्थाओं सहित उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ , गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, हरियाणा एवं अन्य कई प्रदेशों से संस्थान के पदाधिकारी व समाजसेवी बंधु उपस्थित रहे और स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन के सहयोगी व साक्षी बने। मंडप में विवाह पूजन का संयोजन पूरे वैदिक रीति से प्रकांड विद्वान चंद्रकांत पांडेय (मुखिया मंदिर श्रीनाथजी), आदित्य पांडेय ने किया।
इस दौरान मुख्य रूप से राष्ट्रीय संस्थापक ई० योगेंद्र कुमार, राष्ट्रीय संयोजक व सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष रवि सर्राफ, राष्ट्रीय अध्यक्ष शारदा शंकर सिंह, जौनपुर से नन्हें लाल सेठ, मुंबई से दशरथ सोनी, सामूहिक विवाह सम्मेलन के स्वागताध्यक्ष दयाशंकर सेठ, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ विजया ताई दहिवाल, अनिल चंचल, ज्योति सोनी, सरिता सर्राफ, आरती सेठ, जिलाध्यक्ष किशोर सेठ, सम्मेलन संयोजक कमल कुमार सिंह, दशरथ सोनी, अरूण सोनी, विष्णु दयाल, दीपक कुमार सेठ, सतीश कुमार सिंह, जनार्दन वर्मा, श्याम जी सेठ, बेबी सेठ, सुनिति सिंह, राजू वर्मा, राजेश सेठ बच्चा, बच्चा लाल सेठ, विकास वर्मा, ईश्वर चंद्र वर्मा, रौनी वर्मा, कृष्ण कुमार सेठ बच्चू जी, अनिल सेठ, रवि सेठ वैष्णो, रवि सेठ चाहत, चमन सेठ, पंकज सर्राफ, वेद प्रकाश वर्मा, किरण चंद्र वर्मा, अशोक सर्राफ, श्याम सजी सेठ आदि मौजूद रहे।



