होली मिलन समारोह में शशिकान्त श्रीवास्तव सम्मानित

Shekhar Pandey
वाराणसी, 13 मार्च। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में कर्मचारी संघ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष शशिकान्त श्रीवास्तव को फूलमाला व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने एकता का संकल्प लेते हुए कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जब भी परिषद या महासंघ द्वारा आह्वान किया जाएगा, जनपद के सभी संगठन एकजुट होकर संघर्ष करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं और भाईचारे का संदेश दिया।

समारोह में गया प्रसाद यादव, नीरज श्रीवास्तव, योगेन्द्र सिंह यादव, राजकुमार राम, राजेश सिंह, सुनील सिंह (मंत्री, राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ), रामबदन यादव, शमशेर अली (जिलाध्यक्ष, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ), महेंद्र प्रसाद, अखिलेश चन्द्र श्रीवास्तव, सुरेश कुशवाहा, शोभनाथ, जगदानंद पाठक सहित संयुक्त कर्मचारी संघ के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।



