यूपीएसआई परीक्षा के मद्देनजर जीआरपी की सघन चेकिंग अभियान

Shekhar Pandey
वाराणसी। यूपीएसआई परीक्षा को देखते हुए रविवार को जीआरपी कैंट पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन कैंट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी के निर्देशन व उपस्थिति में जीआरपी निरीक्षक के नेतृत्व में पार्सल घर, यात्री प्रतीक्षालय, आरक्षण हाल, फुट ओवर ब्रिज, वाहन स्टैंड, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म तथा ट्रेनों में संदिग्ध व्यक्ति एवं वस्तुओं की गहन जांच की गई।


चेकिंग अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद रही। साथ ही रेलवे स्टेशन पर आए यात्रियों और यूपीएसआई परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों को सुगमता पूर्वक ट्रेनों में बैठाकर उनके गंतव्य स्थानों के लिए रवाना कराया गया।


जीआरपी कैंट पुलिस के इस अभियान से स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रही और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी गई।




