यूजीसी के विरुद्ध काशी में सड़क पर जन आक्रोश,समाप्त होने तक लड़ेंगे और जीतेंगे – केसरिया भारत

Shekhar Pandey
वाराणसी। यूजीसी २०२६ के विरुद्ध केसरिया भारत द्वारा कचहरी वाराणसी में सड़क पर जन आक्रोश दिखा,इससे पहले केसरिया भारत के द्वारा २७,२८,२९, जनवरी को विरोध, धरना, प्रदर्शन के बाद सुप्रीम कोर्ट के द्वारा स्थगन आदेश दिया गया,इस काला कानून को पूर्णतया खत्म करने के लिए छात्र-युवा-किसान जन आक्रोश मार्च,प्रदर्शन के लिए केसरिया भारत के हजारों कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण वरुणापुल स्थित शास्त्री घाट पर हुआ, वहाँ से संस्था के राष्ट्रीय संयोजक कृष्णा नन्द पाण्डेय के नेतृत्व मे जिलाधिकारी कार्यालय वाराणसी को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन देने के लिए आगे बढ़ा,युवाओ,अधिवक्ताओं और आमजन में नए काला कानून को लेकर बहुत बड़ा आक्रोश दिखाई दिया, केसरिया भारत के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि काला कानून वापस लेने तक आंदोलन निरंतर चलता रहेगा, हम लोग सरकार को चैन से बैठने नही देंगे, जरूरत पड़ी तो यही जनता सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता काला कानून के विरोध प्रदर्शन में भाग लिया, यूजीसी नियमों के विरोध जबरदस्त नारे बाजी करते रहे, केसरिया भारत व धरोहर संरक्षण के प्रदेश अध्यक्ष गौरीश सिंह व गौरव मिश्र ने लोगो से काला कानून वापस लेने तक निरंतर सहयोग की अपील किया।

इस अभियान में प्रमुख रूप से,आनन्द मिश्र बब्बू,चन्द्रदेव पटेल,बृजेश पाण्डेय,अधिवक्ता अनुज मिश्र,अर्पित मिश्रा,अशोक पाण्डेय,राकेश त्रिपाठी, अमन सिंह,उपेंद्र सिंह,शुभम् पाण्डेय ऋषभ सिंह,शिवम् उपाध्याय,रामानन्द पाण्डेय सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।



