उत्तर प्रदेशवाराणसी

वस्त्र एवं श्रृंगार सामग्री शास्त्रियों द्वारा मां सौभाग्य गौरी तथा शक्तिपीठ माता विशालाक्षी को अर्पित

Nispaksh kashi

Advertisements

वाराणसी । चैत्र नवरात्र का तृतीय दिवस है, जो श्री सौभाग्य गौरी को समर्पित है। इस पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्री विश्वेश्वर को अवलोकित करवा कर, उपहार स्वरूप मां के धारण किए जाने हेतु वस्त्र एवं श्रृंगार सामग्री मंदिर के शास्त्रियों द्वारा विधिपूर्वक माँ सौभाग्य गौरी तथा शक्तिपीठ माता विशालाक्षी को अर्पित की गई। इस क्रम में नवरात्र के आगामी दिनों में भी माँ गौरी के विभिन्न स्वरूपों, जिनके लिए जो दिन समर्पित है, उनके लिए वस्त्र एवं श्रृंगार सामग्री श्री विश्वेश्वर से अवलोकित करवा कर उपहार स्वरूप नवरात्र अवधि में प्रतिदिन प्रेषित की जाएगी। यह आयोजन श्रद्धा, परंपरा एवं सनातन आस्था के अनुसार सम्पन्न किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button