चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन

Nispaksh kashi
वाराणसी। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। नवरात्रि के प्रथम दिन, शक्ति स्वरूप नौ महिलाओं द्वारा विधि-विधान से कलश स्थापना की गई। यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और परंपरा के अनुरूप संपन्न हुआ। इसके उपरांत आज चैत्र नवरात्रि के तृतीय दिन, देवी स्वरूप स्थापित कलश की मंदिर के शास्त्रियों द्वारा दुर्गा पाठ के माध्यम से विधिवत आराधना की गई। इस पवित्र अनुष्ठान में भक्तिभाव और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष संचार हुआ।
मंदिर प्रशासन के अनुसार, यह दुर्गा पाठ अब प्रतिदिन नियमित रूप से मंदिर के शास्त्रियों द्वारा माता की आराधना में समर्पित किया जाएगा। इस आयोजन से संपूर्ण धाम में भक्तिमय वातावरण व्याप्त है तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।






