ऑल इंडिया भारत संचार निगम लिमिटेड रिटायर्ड एग्जीक्यूटिव्स एसोसिएशन का चतुर्थ अखिल भारतीय सम्मेलन का आयोजन

Nispaksh kashi
वाराणसी । ऑल इंडिया भारत संचार निगम लिमिटेड रिटायर्ड एग्जीक्यूटिव्स एसोशिएशन द्वारा सोमवार को सारनाथ स्थित होटल एस जी टी प्लाजा में आयोजित पत्रकार वार्ता में संयुक्त सचिव आर के सिन्हा ने बताया कि ऑल इंडिया भारत संचार निगम लिमिटेड रिटायर्ड एलजीक्यूटिव्स एसोशिएशन का कार्य अखिल भारतीय सम्मेलन दिनांक 23, 24 एवं 25 मार्च 2026 को होटल एसजीटी प्लाजा, सारनाथ (वाराणसी) में आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन केंद्रीय मुख्यालय सी एच क्यू के अध्यक्ष श्री वी. चिन्ना पपैया की अध्यक्षता में संपन्न होगा तथा इसका प्रशासनिक संचालन महासचिव श्री आर. आर. बालासुब्रमण्यम द्वारा किया जाएगा। सम्मेलन का विस्तृत एजेंडा भी महासचिव द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि
इस राष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजन में ए आई बी एस एन एल आरिया की वाराणसी शाखा मेजबान के रूप में कार्य कर रही है। सम्मेलन की समस्त व्यवस्थाओं का दायित्व श्री याद अली (शाखा सचिव, वाराणसी) एवं श्री आर. के. सिन्हा (संयुक्त सचिव, सी एच क्यू द्वारा अपनी टीम के साथ संभाला जा रहा है। इनके अंतर्गत परिवहन, स्वागत, आवास एवं भोजन तथा चिकित्सा सहायता से संबंधित विभिन्न समितियों देशभर से आने वाले प्रतिनिधियों की सुविधा हेतु सक्रिय रहेगी। इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्य मुख्यालयों एवं जिला शाखाओं से लगभग २३२ प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं सभी प्रतिनिधि बी एस एन एल के कार्यकारी पदों से सेवानिवृत पैशन भोगी सदस्य है तथा ए आई बी एस एन आई आर ई ए से है। उन्होंने सम्मेलन के मुख्य विषय प्रकाश डालते हुए कहा कि पेंशन से संबंधित मुद्दे एवं समस्याएँ , पेंशनरों की शिकायते एवं उनका समाधान दूरसंचार विभाग (डी ओ टी) की नीतियों एवं विचार , बी एस एन एल पेंशनरों से संबंधित विभिन्न समस्याएँ , सी जी एच एस, सी जी सी ए तथा अन्य पेशन संबंधी विषय । कार्यक्रम विवरण के संबंध में बताया कि दिनांक 23 मार्च 2026 को
प्रतिनिधियों का आगमन एवं पंजीकरण 24 एवं 25 मार्च 2026 होगा । महासचिव द्वारा प्रस्तुत एजेंडा पर विस्तृत चर्चा के साथ-साथ निम्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा-
संगठन के संविधान में संभावित संशोधन, नए प्रस्ताव एवं एजेंडा
शिकायतों का निवारण
डी ओ टी बीएसएनएल, सीजीएचएस, सीजीसीए आदि से संबंधित पेंशनरों के मुद्दे
दिनांक , 25 मार्च 2026 को होगा । सम्मेलन का समापन अध्यक्ष श्री वी. चिन्ना पपैया द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया जाएगा। समापन सत्र में आगामी तीन वर्षों के लिए नई केंद्रीय कार्यकारिणी (सीएचक्यू), नई दिल्ली का चुनाव भी सम्पन्न किया जाएगा।






