वाराणसी की एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा स्कूल ,कॉलेजों पार्क ,भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर गहन चेकिंग

Nispaksh kashi
वाराणसी । मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के दृष्टिगत निर्धारित विभागीय कार्य योजना/कैलेण्डर के अनुसार कार्य/कार्यक्रम सम्पादित करते हुए मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अनुसार वासन्तिक नवरात्रि में स्कूलों/कालेजों भीड-भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण करते हुए जन जागरूकता एवं प्रचार प्रसार कर महिलाओं/बालक/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन तथा सशक्तीकरण हेतु जन जागरुकता कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से समझाते हुए (help line no 1090, 1098, 1076,1930, 100, 112, 102,181) उ0प्र0 शासन व उ0प्र0 पुलिस के स्तर से संचालित समस्त योजनाओं एवं प्रबन्धों की विशेष जानकारी दी गई। मिशन शक्ति’’ (फेज-5.0) के द्वितीय चरण में कमिश्नरेट वाराणसी के 475 अधि0/कर्म0गण मन्दिरों, धार्मिक स्थलों, मेलों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर तैनात रहे एवं 60 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 5367 महिलाओं/बालक/बालिकाओं को भारत सरकार द्वारा संचालित सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं व हेल्प लाइनों से सम्बन्धित जानकारी देते हुए महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा 5331 प्रचार-प्रसार की सामग्री वितरित कर जागरूक किया गया।

कमिश्नरेट वाराणसी की एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा स्कूल, कालेज, पार्क, भीड-भाड़ वाले 84 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 1038 व्यक्तियों को चेक कर 313 व्यक्तियों को कठोर चेतवानी देते हुए 07 के विरूद्व धारा 126/135/170 बीएनएस की कार्यवाही किया गया। वाराणसी के 29 थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों पर 46 जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 1174 महिलाओं/बालक/बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा 1174 सरकारी कल्याणकारी योजनाओं व हेल्प लाइनों से सम्बन्धित पम्फलेट वितरित कर विशेष रूप से जागरूक किया गया। महिलाओं के अत्यधिक आवगमन वाले महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों तथा संवेदनशील हटॉ-स्पॉट पर पुलिस की फूट पैट्रोलिंगः- महिलाओं के अत्यधिक आवगमन वाले महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों तथा संवेदनशील हटॉ-स्पॉट पर पुलिस अधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों द्वारा 69 स्थानों एवं पीआरवी द्वारा 77 स्थानों पर फूट पैट्रोलिंग करते हुए 1019 व्यक्तियों को चेक किया गया तथा 1222 प्रचार-प्रसार की सामग्री वितरित कर जागरूक की गयी। कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा 59 स्थानों पर गहनता से चेकिंग करते हुए 530 वाहनों को चेक कर 89 वाहनों का चालान कर 10 वाहनों को सीज किया गया।
कमिश्नरेट वाराणसी में महिला अपराधों से सम्बन्धित चिन्हित संवेदनशील,हॉटस्पाट स्थानों पर 12 सीसीटीवी कैमरें एवं 28 स्टीट लाइट अधिष्ठापित करावाया गया। ‘मिशन शक्ति’’ (फेज-5.0 द्वितीय चरण ) मिशन शक्ति टीम बेनिया पार्क में भ्रमणशील थी रीता देवी द्वारा बेनीया पार्क में अपना बैग खोने की सूचना दी गयी। सूचना प्राप्त होते ही मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी म0उ0नि0 मानसी वर्मा, एवं टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई प्रारंभ की गई। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन एवं आसपास के लोगो से पूछताछ कर पुलिस टीम ने खोजबीन कर बैग बरामद किया। आवश्यक औपचारिकताएँ पूर्ण कर बैग सुरक्षित रूप से संबंधित महिला को सुपुर्द किया गया।







