उत्तर प्रदेशवाराणसी

डॉ. नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में मातृशक्ति अभिनंदन समारोह, 1500 से अधिक महिलाओं का सम्मान

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। शहर दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व मे दक्षिणी विधानसभा में मातृशक्ति अभिनंदन राम कटोरा स्थित सरोजा पैलेस में वासंतिक नवरात्र की अष्टमी के दिन 1500 से अधिक मातृशक्ति का सम्मान हुआ। अतिथियों ने मातृशक्ति को अंगवस्त्रम ओढाया, पुष्पवर्षा कर अभिनंदन तथा फलाहार वितरण किया। इस अवसर पर दक्षिणी विधायक व पुर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि इस वर्ष ये 15 वां मातृशक्ति कार्यक्रम है। पीएम मोदी की प्रेरणा एवं सीएम योगी के मार्गदर्शन में 2017 सें वासंतिक व शारदीय नवरात्र में यह कार्यक्रम हो रहा है। भारतीय सनातन संस्कृति में मातृशक्ति का सर्वोच्च स्थान है, यह जननी, पालन कर्ती और शक्ति की प्रतिक है। वैदिक काल में वेदो की रचना में भी मातृशक्ति का योगदान के साथ देश पर जब भी कोई संकट आता है तब हमारी मातृशक्ति ही हमें संरक्षित करती है। उन्होंने कहा कि पीएम ने अपनी सभी योजनाओं में मातृशक्ति को केंद्र में रखा, आज प्रत्येक क्षेत्र में मातृशक्ति सबसे आगे है।काशी में स्थित नव देवियां और नव गौरी के अधिकतर मंदिर दक्षिणी विधानसभा में है। मंच संचालन नेहा कक्कड़ व धन्यवाद ज्ञापन साधना वेदांती ने किया। मातृशक्ति का अभिनंदन करने वालों में गुजरात के पूर्व विधायक जगदीश पटेल, अशोक चौरसिया, नवरतन राठी, नम्रता चौरसिया, कुसुम पटेल, संतोष सोलापुरकर, साधना वेदांती, शालिनी यादव, रचना अग्रवाल, कनकलता मिश्र, डॉ वीरेंद्र सिंह, आलोक श्रीवास्तव, जगदीश त्रिपाठी, इं अशोक यादव, नवीन कपूर, राहुल सिंह, अशोक जाटव, बबलू सेठ, शालिनी यादव, संदीप केशरी, किशोर सेठ, विवेक जायसवाल, नरसिंह दास सहित हजारों महिला व पुरुष उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button