उत्तर प्रदेशवाराणसी

विशाल रक्तदान शिविर में 257 यूनिट रक्त संग्रह, समाज सेवा की मिसाल कायम

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। जय श्री कृष्णा फाउंडेशन द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। अग्रवाल भवन एसी बैंक्विट हॉल में आयोजित इस भव्य शिविर में कुल 283 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से चिकित्सीय स्क्रीनिंग के पश्चात 257 रक्तदाताओं ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया।

यह आयोजन विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से सम्पन्न हुआ, जिसमें दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, सर सुंदरलाल चिकित्सालय (बीएचयू), एसएसपीजी कबीरचौरा, पॉपुलर हॉस्पिटल, मैक्सवेल हॉस्पिटल एवं अमृताशा ब्लड सेंटर के संयुक्त प्रयास से रक्त का सफल संकलन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद/काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रो चंद्रमौली उपाध्याय एवं एडीसीपी नम्रिता श्रीवास्तव ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर एडीसीपी नम्रिता श्रीवास्तव ने महिला रक्तदाताओं के साहस को नमन करते हुए कहा कि “सनातन संस्कृति में नारी को शक्ति स्वरूप माना गया है, और आज रक्तदान के माध्यम से महिलाओं ने इस शक्ति का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया है। प्रो चंद्रमौली उपाध्याय ने रक्तदान को “जीवनदान” बताते हुए सभी नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। विशेष रूप से, प्रदीप इसरानी को पूरे उत्तर भारत में अपना 253वां रक्तदान पूर्ण करने पर सम्मानित किया गया, जो उपस्थित सभी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बना। इस सफल आयोजन में संस्था के संस्थापक एवं प्रमुख सहयोगियों में संजीव अग्रवाल, नीरज पारीख, अरविंद जैन, राकेश अग्रवाल, डॉ आशीष गुप्ता, अजीत बजाज, दिव्या अग्रवाल, स्वेता गौरव गुप्ता, डॉ शालिनी राणा, प्रदीप उपाध्याय, प्रदीप मल्होत्रा, मुन्ना चौरसिया, पूजा गौरव गुप्ता, धर्मेंद्र दुबे, एकता पारिख, ब्रजेश लोड , रितेश अग्रवाल, जुली गीतेश मित्तल, कंचन अभिषेक भट्टाचार्य, प्रियाली शुभो घोष, डॉ शालिनी राणा, डॉ वीरेंद्र केशरी, नितेश सिँह, उषा अग्रवाल, दीपक बालचंदनी, वर्षा पारस केशरी, ऋषि जायसवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button