बसंत कन्या महाविधालय में आर्ट ऑफ लेटर राइटिंग विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

Shekhar pandey
वाराणसी। वसंत कन्या महाविद्यालय, कमच्छा, वाराणसी के चित्रकला विभाग एवं आर्टचिम आर्ट स्टूडियो व कला आश्रम, सुसुवाही, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में 10, 11 एवं 12 अप्रैल, 2026 को “आर्ट ऑफ लेटर राइटिंग” विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में आर्टचिम आर्ट स्टूडियो व कला आश्रम, सुसुवाही, वाराणसी में संचालित किया गया। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप में श्री प्रखर दुबे उपस्थित रहे, जिन्होंने व्यवहारिक कला के अंतर्गत विद्यार्थियों को अक्षर विन्यास, रेखा-संरचना तथा रचनात्मक प्रस्तुति के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्हें सहयोग प्रदान करने में राजपाल एवं विशाल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस कार्यशाला में वसंत कन्या महाविद्यालय तथा विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को अक्षर लेखन की पारंपरिक एवं समकालीन विधाओं से परिचित कराते हुए उनमें रचनात्मक अभिव्यक्ति की क्षमता का विकास करना रहा।
कार्यशाला के प्रथम दिवस में प्रतिभागियों को अक्षर लेखन की मूलभूत अवधारणाओं से परिचित कराया गया, जिसमें उन्होंने लेटर राइटिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं।। साथ ही प्रतिभागियों को टूल मेकिंग एवं बेसिक प्रैक्टिस का प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे वे अक्षरों की संरचना को व्यवहारिक रूप से समझ सकें। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं रुचि के साथ इस प्रशिक्षण में भाग लिया। द्वितीय दिवस (11 अप्रैल) को श्री आशीष ठाकुर, जो कि एक टाईपो डिजाइनर हैं, ने ऑनलाइन माध्यम से व्याख्यान दिया, जिसमें लेटर फॉर्म, स्ट्रोक्स, स्पेसिंग तथा कंपोजिशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके पश्चात विद्यार्थियों से टाइपोग्राफी एवं कैलीग्राफी की फ्री-हैंड प्रैक्टिस कराई गई ।











