उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : अक्षय तृतीया के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में फव्वारा सेवा का शुभारंभ

Nispaksh kashi

Advertisements

वाराणसी । पवित्र अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में परंपरा अनुसार ग्रीष्म ऋतु के दौरान श्री विश्वेश्वर के लिए शीतलता प्रदान करने हेतु फव्वारा व्यवस्था प्रारंभ की जाएगी। यह पावन फव्वारा सेवा का शुभारंभ सायंकालीन सप्तऋषि आरती के साथ किया जाएगा। यह व्यवस्था रक्षाबंधन तक प्रतिदिन निरंतर रूप से बाबा की सेवा में समर्पित रहेगी। मान्यता है कि ग्रीष्म ऋतु में यह फव्वारा श्री विश्वेश्वर को शीतलता प्रदान करने हेतु स्थापित किया जाता है। यह केवल एक धार्मिक व्यवस्था ही नहीं, अपितु समस्त काशीवासियों एवं श्रद्धालु भक्तों की गहन आस्था एवं भावनाओं का प्रतीक भी है। समस्त श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे इस दिव्य व्यवस्था के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करें तथा परंपरा के संरक्षण में सहभागिता निभाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button