उत्तर प्रदेशवाराणसी

“श्याम कुंज सारीज” का भव्य उद्घाटन 19 अप्रैल को, बनारसी साड़ियों की विरासत को मिलेगा नया आयाम

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। शहर के वस्त्र प्रेमियों के लिए खुशखबरी। बनारसी साड़ियों की विरासत को समर्पित नया प्रतिष्ठान “श्याम कुंज सारीज” का भव्य उद्घाटन 19 अप्रैल, रविवार को चौक स्थित शोरूम में किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पंडित चंद्रमौली उपाध्याय एवं भरत सर्राफ उपस्थित रहेंगे। श्याम कुंज सारीज में ग्राहकों को शुद्ध बनारसी सिल्क, तनछुई, जामदानी, कटवर्क और डिजाइनर न्यू ट्रेंड साड़ियों का एक अनूठा संग्रह देखने को मिलेगा, साथ ही लहंगा लेडीज सूट कुर्ती चादर दोहर दुपट्टा सहित हर रेंज की 200 रु से 2 लाख तक की साड़ियां उपलब्ध रहेगी।

संस्थान के संस्थापक अरविंद जैन ने बताया कि हमारा उद्देश्य बनारस की बुनकर कला को सम्मान देना और ग्राहकों को उचित मूल्य पर असली बनारसी साड़ी उपलब्ध कराना है। संस्था के सह संस्थापक सुजीत केसरी ने बताया कि उद्घाटन के अवसर पर पहले सप्ताह तक प्रत्येक खरीद पर निश्चित उपहार की योजना रखी गयी है। निदेशक द्वय अनंत जैन व अखिल केशरी ने शहरवासियों से सादर अनुरोध है कि उद्घाटन के शुभ अवसर पर पधारकर शोभा बढ़ाएं। संजीव अग्रवाल, विजय मोदी, गोविंद केजरीवाल, प्रदीप मेहरोत्रा, दीपक बजाज, अनिल केशरी, संतोष अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, डॉ रितु गर्ग, सीए रश्मि केसरवानी, पूजा गुप्ता आदि समस्त विशिष्ट जनों ने शुभकामनाओं के साथ सभी को आमंत्रित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button