श्याम कुंज सारीज के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन

Shekhar Pandey
वाराणसी। शहर के चौक स्थित आसभैरो मेन रोड पर बनारसी साड़ियों के प्रतिष्ठित नए शोरूम “श्याम कुंज सारीज” का रविवार को भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पंडित चन्दमौली उपाध्याय एवं भरत सर्राफ ने फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर शोरूम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता अरविंद जैन, सह संस्थापक सुजीत केशरी एवं परिवार के सदस्यों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
अधिष्ठाता अरविंद जैन ने बताया कि श्याम कुंज सारीज में ग्राहकों के लिए शुद्ध बनारसी सिल्क, तनछुई, जामदानी, कटवर्क तथा नवीन डिजाइनर साड़ियों का विशेष और आकर्षक संग्रह उपलब्ध है। इसके अलावा लहंगा, लेडीज सूट, कुर्ती, चादर, दोहर और दुपट्टों की भी विस्तृत रेंज मौजूद है, जिसकी कीमत 200 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक रखी गई है।
सह संस्थापक सुजीत केशरी ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य बनारस की पारंपरिक बुनकर कला को सम्मान देना और ग्राहकों को उचित मूल्य पर असली बनारसी साड़ियां उपलब्ध कराना है।
निदेशक अनंत जैन एवं अखिल केशरी ने जानकारी दी कि उद्घाटन के उपलक्ष्य में एक सप्ताह तक प्रत्येक खरीद पर आकर्षक उपहार देने की विशेष योजना चलाई जा रही है।
कार्यक्रम में संजीव अग्रवाल, विजय मोदी, गोविंद केजरीवाल, प्रदीप मेहरोत्रा, अभिषेक भट्टाचार्य, दिव्या अग्रवाल, दीपक बजाज, अनिल केशरी, संतोष अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, डॉ. रितु गर्ग, सीए रश्मि केसरवानी, पूजा गुप्ता, विभु गुप्ता, उषा जैन, संदीपा केशरी, रजनी शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।













