उत्तर प्रदेशवाराणसी

कैशलेस चिकित्सा सुविधा को लेकर कर्मचारियों में असंतोष, सरकार के समक्ष मुद्दा उठाने की तैयारी

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैसेलेश चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष इंजिनियर हरि किशोर तिवारी जो पश्चिम बंगाल चुनाव में सरकार द्वारा कर्मचारियों का लगातार पिछले कई दशक से किये जा रहे उत्पीड़न के विरोध में आयोजित रैली में कर्मचारियों को एकजुट होकर चेतावनी देते हुए मतदान करने का आह्वाहन किया।

पश्चिम बंगाल से वापस लौटते वक्त साथ में पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेश अवस्थी ने लोक निर्माण विभाग में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद वाराणसी के जिलाध्यक्ष शशिकान्त श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वागत सम्मान हेतु एक संक्षिप्त मुलाकात में कहीं कि वर्ष 2013 में कर्मचारियों के प्रदेश व्यापी आन्दोलन के दौरान सरकार से यह सहमति बनी थी कि उत्तर प्रदेश में कार्यरत सभी शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारियों को पूर्णतया कैशलेश चिकित्सा सुविधा प्रदान की जायेगी चाहे वह कहीं भी किसी भी चिकित्सालय या संस्थान में इलाज कराये हो, जिसे उच्च न्यायालय ने भी जायज ठहराते हुए फैसला दिया था। परन्तु आज सरकार द्वारा समझौते के अनुरूप आदेश जारी न करके खण्ड खण्ड बिल्कुल निष्क्रिय कैशलेश चिकित्सा सुविधाएं प्रदान किए जाने के निर्देश दिए जा रहे है इससे पूर्णतया अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को नहीं लाभ मिल पा रहा है, इसलिए समय समय पर निर्गत नये जारी किए गए आदेश कतई स्वीकार योग्य नहीं है।

इसलिए सरकार के संज्ञान में लायें जाने हेतु पूरे उत्तर प्रदेश के सभी कर्मचारी व शिक्षक संगठनों ने एक होकर फैसला लिया है कि सर्वप्रथम मुख्यमंत्री के समक्ष बातें रखीं जायेगी तत्पश्चात ही आन्दोलन किए जाने का फैसला लिया जाएगा। संक्षिप्त मुलाकात में सर्वश्री श्याम राज यादव, जिला मंत्री, सुधांशु सिंह, सम्प्रेक्षक, अमरेन्द्र कुमार दुबे प्रदेश अध्यक्ष आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश दुबे, सुजीत सिंह, अखिलेश चौहान क्षेत्रिय अध्यक्ष, धन्नजय यादव पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष, रविन्द्र कुमार जनपद सचिव, जे पी शर्मा, विशाल चौरसिया, विकास विश्वकर्मा लोक निर्माण विभाग डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button