उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी पुलिस ने 121 खोए मोबाइल बरामद कर लौटाए, 25 लाख की संपत्ति सुरक्षित

वाराणसी। मोहित अग्रवाल के निर्देशन में कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए खोए हुए 121 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को वापस सौंप दिए। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

Advertisements

इस अभियान का संचालन पुलिस उपायुक्त अपराध नीतू कादयान के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध नृपेन्द्र एवं सहायक पुलिस आयुक्त अपराध शुभम सिंह के नेतृत्व में किया गया। कमिश्नरेट की सर्विलांस टीम और सभी थानों की संयुक्त कार्रवाई से यह सफलता मिली।

पुलिस के अनुसार, मोबाइल स्वामियों द्वारा जनशिकायत और सीईआईआर पोर्टल पर सूचना दिए जाने के बाद सर्विलांस टीम ने लगातार प्रयास कर मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया। इसके बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए गए।

अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

इस अभियान में प्रभारी सर्विलांस निरीक्षक दिनेश कुमार यादव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य एवं संबंधित थानों के कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button