उत्तर प्रदेशवाराणसी

एपेक्स हॉस्पिटल में फ्री न्यूरोपैथी टेस्ट कैम्प का 85 लोगों ने उठाया लाभ

Nispaksh kashi

Advertisements

वाराणसी । एपेक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रो डॉ एसके सिंह की संरक्षता में न्यूरो फिजीशियन डॉ सुनील शर्मा, फिजीशियन डॉ रोहित सिंह, डॉ एसके यादव, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट डॉ सौम्याश्री, फिजिकल थेरेपिस्ट डॉ यूके सिंह के परामर्श संग निःशुल्क न्यूरोपैथी टेस्ट वीपीटी का सफल आयोजन किया गया। एपेक्स की निर्देशिका डॉ अंकिता पटेल ने निःशुल्क कैम्प का शुभारंभ करते हुए स्पष्ट किया स्वस्थ नसें, स्वस्थ जीवन की नींव है और डायबिटीज़ के साथ जुड़ी एक गंभीर समस्या न्यूरोपैथी जो अक्सर बिना लक्षण के शुरू होती है, लेकिन सही समय पर जांच से इसे रोका जा सकता है। विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया यदि किसी को डायबिटीज़ है, पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन, पैरों में जलन या चुभन, चलते समय संतुलन में कमी या कमजोरी, पैरों में बार-बार घाव या घाव का देर से भरना, रात में पैरों में दर्द या बेचैनी, उम्र 40 वर्ष से अधिक और शुगर का जोखिम है टो उन्हें न्यूरोपैथी टेस्ट, नसों की संवेदनशीलता का आकलन अवश्य कराना चाहिए। कुछ साधारण व्यायाम और उपचार से इसे रोक सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button