उत्तर प्रदेशवाराणसी

संकट मोचन मंदिर में वाटर कूलर का उद्घाटन, इनर व्हील क्लब ने शुरू की जनसेवा पहल

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। इनर व्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर द्वारा ऐतिहासिक संकट मोचन मंदिर में रविवार को वाटर कूलर एवं वाटर प्यूरीफायर का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संगीता अग्रवाल ने संकट मोचन मंदिर के महंत, डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रिया नारायण, रोटरी अध्यक्ष संदीप प्रहलाडका, अपकमिंग डिस्ट्रिक्ट आईएसओ तान्या ढाल एवं सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि आज आप सभी की उपस्थिति हमारे लिए अत्यंत सम्मान की बात है। यह परियोजना प्रतिदिन इस पवित्र मंदिर में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को समर्पित है। स्वच्छ पेयजल हर व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकता है और हमें प्रसन्नता है कि हम इस छोटी-सी सेवा के माध्यम से समाज के प्रति अपना योगदान दे पा रहे हैं। इस अवसर पर लक्सा स्थित महर्षि बलदेव विद्या मंदिर में स्थापित एसटीईएम लैब का उद्घाटन भी डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रिया नारायण द्वारा किया गया। इस आधुनिक लैब में कंप्यूटर एवं अन्य प्रयोगशाला उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, एडिटर शिवा सेलट, वरिष्ठ सदस्य आशा अग्रवाल, भारती जायसवाल, प्रियंका केसरी, राजेश जायसवाल सहित क्लब की अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं। उपस्थित अतिथियों ने क्लब द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए टीम को निरंतर समाज सेवा के लिए शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button