उत्तर प्रदेशवाराणसी

प्रजापति हितकारिणी सभा की प्रबंध समिति चुनाव की अधिसूचना जारी, 24 मई को होगा मतदान संभव

Shekhar Pandey

Advertisements

​वाराणसी। दिनांक 13 मई, प्रजापति (कु.) हितकारिणी सभा, सी.20/4 प्रजापति बाग, नई पोखरी, वाराणसी की प्रबंध समिति के त्रिवर्षीय चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना 13 मई 2026 को जारी कर दी गई। चुनाव संबंधी सूचना सहायक निबंधक फर्म्स सोसायटी एवं चिट्स, वाराणसी के कार्यालय के सूचनापट्ट पर चस्पा कर दी गई है।

​संस्था के संरक्षक मंडल द्वारा 12 मई 2026 को आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, चुनाव संपन्न कराने हेतु 12 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इसमें डॉ. रामनयन वर्मा को चुनाव अधिकारी, चेखुर प्रसाद, विनोद वर्मा, राजेंद्र चक्रवाल “राजू” व गुलाब प्रसाद को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही कृष्ण कुमार को पीठासीन अधिकारी, नवीन व काजल को मतदान अधिकारी तथा संजय कुमार प्रजापति को मतगणना पर्यवेक्षक (3 सहायकों सहित) की जिम्मेदारी दी गई है।

संस्था के मूल भवन सी.20/4 प्रजापति बाग पर चल रहे विवाद के दृष्टिगत, चुनाव की शुचिता बनाए रखने हेतु समस्त कार्यक्रम मैदागिन स्थित प्रजापति धर्मशाला पर आयोजित किए जाएंगे। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 19 और 20 मई को नामांकन पत्र खरीदे व जमा किए जा सकेंगे, 21 मई को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी तथा 22 मई को नाम वापसी व प्रतीक आवंटन किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर 24 मई 2026 को मतदान, मतगणना, परिणाम की घोषणा एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा। संरक्षक मंडल ने मतदाताओं से इस चुनाव में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button