उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी: चेतगंज पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चेतगंज थाना पुलिस को एक और सफलता मिली। पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज एवं प्रभारी निरीक्षक चेतगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार थाना चेतगंज पर पंजीकृत मु०अ०सं०-133/2026, धारा 75(2) बीएनएस से संबंधित मामले में वादिनी के पिता से समझौते को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान प्रतिवादी संजय विश्वकर्मा पुत्र स्व. नन्दलाल विश्वकर्मा, निवासी सी 7/110 सेनपुरा, थाना चेतगंज, वाराणसी द्वारा वाद-विवाद किए जाने की सूचना पुलिस को मिली।

सूचना पर मौके पर पहुंची चेतगंज पुलिस ने हालात को देखते हुए संजय विश्वकर्मा (53 वर्ष) को धारा 170 बीएनएसएस के तहत शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी 28 मई 2026 को डीसीएम तिराहा, थाना चेतगंज, कमिश्नरेट वाराणसी से की गई।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे—
• प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला
• उपनिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार यादव
• कांस्टेबल अरविन्द कुमार सरोज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button